प्रदेश समाचार

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना, २० यात्री घायल…..

अभिषेक ठाकुर की रिपोर्ट!

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ,हादसा गुरुवार तड़के का बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक, एक टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं,घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है,यह घटना के उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में हुई है,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,आपको बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को देर रात तेज रफ्तार की कहर देखने को मिला था। जबपाइप से लदा एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसके साथ ही पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे ये गंभीर हादसा हो गया।

Tags
Parth today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
  • बेरोजगारी ही अपराध को जन्म देती है, इसलिए रोजगार देना हमारी पहली प्राथमिकता – राजीव राय

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रोड शो में कांग्रेस विरोधी नारे लगाने वाले को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…..

  • आजमगढ़ की जनता इतिहास बदलेगी, अखिलेश यादव का जमानत जप्त होना तय – इकरा अनवर

  • सपा सुप्रीमो ने लगाया योगी के हमशक्ल सुरेश ठाकुर को गले, जनता हुई कंफ्यूज…….

Back to top button
Close